Shocking News: ब्याज पर रुपये देने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मेरठ रीजनShocking News: ब्याज पर रुपये देने वाले युवक ने फांसी लगाकर की...

Date:

मेरठ। महानगर के पल्लवपुरम निवासी युवक ने कंकरखेड़ा की डिफेंस एंक्लेव कालोनी में मकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने युवक के शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक ब्‍याज पर रुपये देने का काम करता था। कंकरखेड़ा थाना की डिफेंस एंक्लेव चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि पल्लवपुरम फेज-दो निवासी युवक गौरव पुत्र सुनील ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। डिफेंस एंक्लेव कालोनी में एक महिला रहती है। आज शनिवार को गौरव महिला के घर पहुंचा था।

Read also: President Election: राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड से भी हुई क्रास वोटिंग, कांग्रेस में खलबली

दोपहर को कंट्रोल रूम को महिला ने गौरव के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पीआरवी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना कंकरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक गौरव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। मृतक युवक गौरव के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में मृतक युवक के परिजनों का रोकर बुरा हाल था। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related