हादसों का शनिवार : सड़क हादसोंं में पिता पुत्र ​सहित 4 की मौत,राजस्थान का परिवार हुआ शिकार

उत्तराखंडहादसों का शनिवार : सड़क हादसोंं में पिता पुत्र ​सहित 4 की...

Date:


हादसों का शनिवार : सड़क हादसोंं में पिता पुत्र ​सहित 4 की मौत,राजस्थान का परिवार हुआ शिकार

देहरादून। प्रदेश में आज शनिवार का दिन हादसों से भरा रहा। सुबह से ही कई दर्दनाक हादसे सड़कों पर हुए जिसमें पिता और मासूम पुत्र सहित 4 लोगों की मौत हो गई। पहला दर्दनाक हादसा ( Shocking Incident Haridwar) हरिद्वार जिले में हुआ। जहां पर राजस्थान से गंगा नहाने आए एक परिवार पर मौत का कहर टूटा। वहीं दूसरी ओर गोपेश्वर में एक ट्रक खाई में अनियंत्रित होकर गिरा जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीसरा हादसा डोईवाला के पास हुआ जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौत हुई। राजस्थान से गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं का एक परिवार हादसे का शिकार हुआ। इस सड़क हादसे में पिता व मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा हाईवे पर बहादराबाद में हुआ। पुलिस के अनुसार जयपुर से शनिवार तड़के एक परिवार गंगा स्नान करने स्कॉर्पियो से हरिद्वार आ रहा था।

Read also: महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत

वे लोग जब बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना पर पहुंचे इसी दौरान चालक को झपकी आ गई। जिससे गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीन साल का मासूम जो कि पिता की गोद में बैठा हुआ था उसकी और पिता की मौत हो गई। मृतक राम स्वरूप व उसके बच्चे के शव घंटों की मशक्कत के बाद कटर से गाड़ी काटकर बाहर निकाला। दुर्घटना में गाड़ी सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं। बहादराबाद थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...