कांग्रेस की हार के बाद बोले Harak Singh Rawat,’इन कारणों से हारी पार्टी,मुझे भाजपा से निकाला गया’

विधानसभा चुनावकांग्रेस की हार के बाद बोले Harak Singh Rawat,’इन कारणों से हारी...

Date:


कांग्रेस की हार के बाद बोले Harak Singh Rawat,’इन कारणों से हारी पार्टी,मुझे भाजपा से निकाला गया’

देहरादून। देवभूमि में कांग्रेस की बुरी हार के बाद भाजपा से निष्कासित और कांग्रेस में शामिल हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण मजबूत संगठन तंत्र का नहीं होना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन तंत्र काफी मजबूत है। इसी की बदौलत भाजपा ने दूसरी बार उत्तराखंड में जनादेश प्राप्त किया है। डा0हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने भाजपा कभी नहीं छोड़ी थी। उनको तो भाजपा से निकाला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनका पक्ष एक बार जान लिया जाता तो शायद भाजपा से निकाले जाने की नौबत नहीं आती।

Read also: उत्तराखंड से निष्कासित भाजपा मंत्री हरक सिंह रावत बोले, कांग्रेस के लिए करेंगे काम

रावत ने कहा ​कि कांग्रेस के पास ब्लाक स्तर पर सांगठनिक ढांचा नहीं है। इस कारण ही कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को ग्राम स्तर पर मजबूत करने का काम किया जाएगा। जिससे कि संगठन मजबूत हो और आने वाले चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती दी जा सके। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी नेता हरक सिंह कहा कि भाजपा में होने पर उनके बारे अफवाह उड़ाई जाती थी कि वे कांग्रेस में जा रहे हैं। हरक ने कहा कि भाजपा में रहते हुए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(President JP Nadda) ने हमेशा सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अब पहाड़ में कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा करना ही उनका एकमात्र उदेदश्य है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related