भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी टूर्नामेंट में मुकाबले से काफी पहले हर जीत के दावों की भरमार शुरू हो जाती है. दोनों ही तरफ के कुछ मौजूदा और पूर्व खिलाडियों की तरफ से तरह के आंकलन होने लगते हैं, ऐसा ही एक आंकलन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफ़राज़ अहमद ने भी किया है, सरफ़राज़ अहमद हालाँकि अभी भी टीम पाकिस्तान में बने हुए हैं मगर उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिल पाता है. बहरहाल 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों चिर प्रतिद्वंदियों के बीच मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि दुबई में चूँकि पाकिस्तान को खेलने का ज़्यादा अनुभव है इसलिए उसे भारत के खिलाफ एडवांटेज हासिल है.
सरफ़राज़ अहमद ने दुबई में पिछले टी-20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान को मिली बड़ी जीत का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने दुबई में भारत से ज़्यादा क्रिकेट खेली है, उसे यहाँ की कंडीशन में खेलने का भारत से ज़्यादा तजुर्बा है हासिल है. उसके खिलाड़ी यहाँ की परिस्थितियों से ज़्यादा अच्छी तरह से वाकिफ हैं, इसलिए एशिया कप जीतने के पाकिस्तान के पास भारत से ज़्यादा बेहतर अवसर हैं. दरअसल किसी ICC विश्व कप टूर्नामेंट में पिछले बरस भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मिली इकलौती जीत से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान कुछ ज़्यादा ही आत्मविश्वास दिखा रहे हैं लेकिन वो यह भूल जाते हैं कि पिछले 10-15 सालों पाकिस्तान को भारत के खिलाफ इक्का दुक्का ही कामयाबी हासिल हुई हैं वहीँ टीम इंडिया पाकिस्तान की टीम को लगातार हराती आ रही है इसलिए एक जीत मिलने भर इतने बड़े बड़े दावे दावे करने से पहले सरफ़राज़ को पिछले रिकॉर्ड भी देखना चाहिए.
Read also: IND vs ZIM: टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को 10 विकेट से चटाई धूल
सरफराज अहमद चाहे जितने भी दावे कर लें लेकिन यह बात तो पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय टीम पाकिस्तान से कहीं ज़्यादा मजबूत है और टीम इंडिया के खिलाड़ी हर कंडीशन में बेहतरीन क्रिकेट खेलने का दम रखते हैं. इसका ताज़ा सबूत दोनों टीमों की इन दिनों चल रही मौजूदा एकदिवसीय श्रंखलाओं से मिल रहा है. एक तरफ जहा पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के खिलाफ जीत के लिए काफी पसीना बहा रही है वहीँ टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को पहले मैच में पूरी तरह धो डाला है, वह भी तब जब रोहित बुमराह और विराट जैसे खिलाडी फिलहाल आराम कर रहे हैं.

