Shimla Sex Racket – शिमला के होटलों में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा

नेशनलShimla Sex Racket - शिमला के होटलों में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट, ऐसे...

Date:

शिमला। पर्यटन राज्य हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट धड़ल्ले से चल रहा है। दूसरे राज्यों से आकर यहां पर महिलाएं सेक्स रैकेट चला रही है। शिमला,कुल्लू मनाली, कुफरी के अलावा चंबा इत्यादी जिलों में होटलों में इन सेक्स रैकेटों का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसे ही राजधानी शिमला में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन युवतियों को रेस्क्यू किया और चार युवकों को गिरफ्तार किया है।  सभी आरोपी दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। पुलिस ने थाना सदर में धारा-4 देह व्यापार रोकथाम अधिनियम और धारा-370  भारतीय दंड संहिता के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सेक्स रैकेट पकडे़ जाने और इस पूरे मामले की पुष्टि डीएसपी कमल वर्मा ने की है।

Read also: B. C. Khanduri: पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित, चिकित्सक ने दी आराम करने की सलाह

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिमला के अप्सरा होटल में पुलिस ने छापेमारी की है। जहां पर ठहरे बाहरी राज्य की तीन युवतियों को रेस्क्यू किया और चार आरोपी युवकों को देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने यहां से तीनों लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो बाहरी राज्य की हैं और शिमला में देह व्यापार करने के लिए लाई गई थी। होटल के मैनेजर और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए सभी युवक-युवतियां बाहरी राज्यों से हैं और पर्यटक बनकर होटल में ठहरे थे। पुलिस मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने चार युवक, जिनके नाम राम बालक, चंदर गांव गौना खेरा कन्नौज यूपी, मनीष कुमार डोडेवाला अबोहर फाजिल्का ;पंजाब। राजवीर गंगानगर राजस्थान और विक्रम को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच एसएचओ सदर संदीप चौधरी को सौंपी गई है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। शिमला पुलिस ने आज शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related