सिंघु बाॅर्डर पर हत्या के आरोपी सरबजीत को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

फीचर्डसिंघु बाॅर्डर पर हत्या के आरोपी सरबजीत को 7 दिन की पुलिस...

Date:


सिंघु बाॅर्डर पर हत्या के आरोपी सरबजीत को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

  • हत्यारोपी सरबजीत सिंह ने बताये हैं चार नाम, पुलिस कर रही तलाश

सोनीपत। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बाॅर्डर पर दलित लखबीर सिंह की हत्या के आरोपी सरबजीत सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। हालांकि पुलिस ने नृशंस हत्या के आरोपी सरबजीत सिंह से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कराने के लिये 14 दिन की पुलिस रिमांड देने की मांग की थी।

Read also: मैं भी हूं कसूरवारः एक और निहंग ने किया सरेंडर

सिंघु बाॅर्डर पर पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव निवासी लखबीर सिंह हत्या कर दी गयी थी। लखबीर सिंह को धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के लिए सजा देने की बात सामने आयी थी। इस मामले में आरोपी सरबजीत सिंह ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया था जिसे आज हरियाणा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिये सरबजीत सिंह को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की मांग कोर्ट में की। सोनीपत के सिविल जज की कोर्ट ने सिर्फ 7 दिन की रिमांड मंजूर की।

Read also: दलित परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी दें पंजाब के सीएमः मायावती

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्यारोपी सरबजीत सिंह ने चार नाम और बताये हैं जिन्हें पुलिस तलाश रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस पंजाब के गुरदासपुर औैर चकमौर भी जायेगी। गौरतलब है कि इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी निहंग नारायण सिंह ने आज अमृतसर में सरेंडर कर दिया है। नारायण सिंह का कहना है की इस मामले में यदि सरबजीत सिंह कसूरवार है तो वह भी बराबर के कसूरवार हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related