भारत में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें है, यहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक खूबसूरत नजारे ही देखने को मिलते हैं। आजकल तो लोगो को भीड़-भाड़ से दूर ही घूमने पसंद आ रहा है | ऐसे लोगों के लिए हम कुछ बढ़िया जगहों के बारे में बताएगे, इन जगहों पर प्रकृति के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।
Read also: एक दिन की छुट्टी है पर दिल्ली के इन जगहों पर जाए घूमने
वायनाड
वायनाड केरल राज्य की सबसे सुंदर जगहों में से एक है, ये जगह कॉफी, इलायची और चाय बागानों से भरा हुआ है | वायनाड को ‘मसालों का शहर’ भी कहा जाता है। शांत झील और झरनों से भरा हुआ ये शहर घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है।
तंजावुर
इतिहास में रूचि रखते हैं तो तमिलनाडु का तंजावुर शहर आपके लिए परफेक्ट है | इस जगह में भव्य स्मारकों, चोल राजाओं की विरासत और प्राचीन मंदिरों की कलाकृतियों का संगम है। प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर भी यहीं पर है, और यहां के शानदार महल आपको हैरान कर देंगे |
Read also: हिल स्टेशन पर घूमने जाना चाहते है तो इन जगहों पर जाए
तीर्थन वैली
तीर्थन वैली दिलकश और मनमोहक नजारों से भरा हुआ है, यहां आप कैम्पिंग, ट्रैकिंग, फिशिंग और पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों का आनंद उठा सकते है | इसके अलावा यहां का अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य मन मोह लेगा।

