मेरठ। शनिवार को बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में अग्रसेन सदन के तत्वावधान में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय खाद्य दिवस के मौके पर भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया और भोजन की बर्बादी को कैसे रोक सकते हैं विषय पर विचार व्यक्त किए।
भाषण प्रतियोगिता का विषय उतना ही लो थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में रहा। जिसके तहत स्कूल के विभिन्न सदनों अग्रसेन, महावीर, बुद्धा एवं टरेसा सदनों के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने भोजन की बर्बादी को कैसे रोका जा सकता है इस पर विस्तार से तथ्यात्मक प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अर्जुन निर्णायक मंडल में रहे। प्रतियोगिता में टेरसा सदन की खुशी प्रथम स्थान पर, अग्रसेन सदन की दीपाली द्वितीय स्थान पर और बुद्धा सदन के अनिकेत तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल की मीडिया कोऑर्डिनेटर मुक्ति मनोचा ने बताया कि प्रबंध तंत्र की ओर से अग्रसेन सदन के सभी सदस्यों का आभार जताया और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

