- आप सांसद ने कहा, भाजपा मनहूस पार्टी, यूपी को योगी ने बनाया रोगी
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की भाषा नैतिकता और मर्यादाओं से आगे निकलती जा रही है। इन्हीं नेताओं में अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी शुमार हो गए हैं जिन्होंने भाजपा को मनहूस पार्टी बताते हुए कहा कि यूपी को योगी ने रोगी बना दिया है। चुनावी जोश से लबालब संजय सिंह यह भी कह गये की भाजपा सरकार आपके बच्चों को श्मशान भेज सकती है।
Read also: मैं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: अखिलेश यादव
रविवार को मुरादाबाद पहुंचे आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने गांव-गांव में श्मशान बनवाने की बात कही थी। भाजपा ने ऐसी मनहूसियत फैलाई की कोरोना से गांव-गांव में शमशान बन गए। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को यह समझना चाहिए कि शमशान बनाने की विचारधारा रखने वाली पार्टी आपके बच्चों को शमशान पहुंचा सकती है लेकिन उनके लिए स्कूल और अस्पताल नहीं बनवा सकती।
आप सांसद ने कहा कि मैं देश नहीं बिकने दूंगा का दावा कर सत्ता में आने वाले अब एलआईसी, बीएसएनएल, बैंक, एयरपोर्ट, कोल, रेलवे सहित देश की सारी संपत्ति बेचते जा रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सहित अन्य भाजपा नेता प्रदेश में लगातार रैलियां कर रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए इन सभी रैलियों को रद कर देना चाहिए। आप सांसद ने कहा कि सरकार इस पर फैसला ले और बाकी दल भी इसे मानकर रैलियां करना बंद कर दें। उन्होंने इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बंद कर देने पर सरकार को तुरंत फैसला लेने की बात कही। बूस्टर डोज लगाए जाने को उन्होंने देर से उठाया गया सही कदम बताया ।
Read also: राजनीतिक रस्साकशी में दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक के घर तक मार्च निकाला
संजय सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश की जनता को धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर यह याद रखना चाहिए कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में गंगा किनारे हजारों लाशों को चील-कौवे, जानवर नोंचकर खा रहे थे।योगी सरकार पर निशाना साधते हुए आप सांसद ने कहा कि अवस्थाओें की सरकार ने पूरे प्रदेश को श्मशान बना के रख दिया था।

