- केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, सपा के पांच साल में हुए 700 से अधिक दंगे
कासगंज। औरंगजेब के शासन में काशी में बाबा का धाम सूना पड़ा था। इसको पीएम मोदी ने ऐसा सजाया की आज सारी दुनिया देख रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश जी क्या सोचकर वोट मांगने निकले हो? उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि आप के 5 साल के शासन में प्रदेश में 700 से ज्यादा दंगे हुए। लेकिन योगी सरकार के साढ़े 4 साल में किसी की हिम्मत एक भी दंगा करने की नहीं हुई।
Read also: अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, बोले, चाचा को साथ लिया तो पड़ने लगे छापे
कासगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जहां अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन्हें औरंगजेब बता दिया वही समाजवादी पार्टी मुख्य रूप से उनके निशाने पर रही। अमित शाह ने जनता से सवाल किया की यूपी में बुआ-बबुआ की सरकार में विकास हो पाया क्या? यह जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं जो विकास नहीं करा सकतीं। पहले अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनाने की मांग करने वालों पर डंडे पड़ते थे, उनपर गोली चलाई जाती थीं। लेकिन आपने (जनता) आशीर्वाद दिया तो पीएम मोदी के प्रयासों से अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है।
पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी खराब थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-काॅलेज भेजने से भी कतराते थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई से यूपी से सारे गुंडे पलायन कर गए। जिस उत्तर प्रदेश में पहले दंगे हुआ करते थे आज उसी प्रदेश में मेडिकल काॅलेज, यूनिवर्सिटी, हवाई अड्डे बनाए जा रहे हैं गुंडाराज से मुक्त हो चुके प्रदेश में उद्योगों का जाल बिछ रहा है। पहले हर जिले में एक बाहुबली होता था आज हर जिले के उत्पाद का जिक्र होता है। पहले हर जिले में एक मिनी सीएम होता था आज हर जिले में एक इंडस्ट्री लगी है।
Read also: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की नागालैंड में हत्याओं की निंदा, जांच का दिया आश्वासन
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाई गई तो अखिलेश यादव, कांग्रेस, बसपा ने इसका विरोध किया। जब कांग्रेस का शासन था तो आये दिन देश में आतंकी घुस आते थे लेकिन केंद्र की सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता था। लेकिन अब बदले भारत में प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों से बदला लेने का काम किया है। अमित शाह ने जनता से अपील की के 2022 में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ कर देना और भाजपा को 300 से पार करा दे देना। 2014, 17 और 19 के बाद अब 22 में भी जीत दिलाकर चैका लगा देना।

