- पुलिस पर गलतबयानी करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पर भड़के डीएसपी
चंडीगढ़। अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बार पुलिस पर अनर्गल बयानबाजी कर दी। जिसको लेकर चंडीगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने कांग्रेसी नेता की अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की है। डीएसपी ने साफ कहा कि पुलिस की सुरक्षा ना हो तो एक रिक्शावाला भी उनका (सिद्धू) भाषण सुनने नहीं आएगा।
Read also: राहुल-प्रियंका के साथ मगर पंजाब के लोगों के लिए खड़ा हूं: सिद्धू
गौरतलब है कि शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस की पैंट गीली करने की बात कही थी। इस बयान को लेकर पुलिस का रवैया सख्त हो गया है। चंडीगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिलशेर चंदेल ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि राजनेताओं को सुरक्षाबलों द्वारा दिए गए बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का इस तरह से मजाक बनाकर मनोबल नहीं गिराना चाहिए डीएसपी ने कहा कि सिद्धू ने शर्मनाक बयान देकर पूरी पंजाब पुलिस को बदनाम किया है।
Read also: सिद्धू की बयानबाजी से परेशान कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा
डीएसपी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पुलिस की वजह से ही लोग नेताओं के निर्देशों का पालन करते हैं। पुलिस के बिना एक रिक्शावाला भी राजनेताओं का आदेश नहीं मानेगा। डीएसपी चंदेल ने सिद्धू को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें पुलिस से शिकायत है तो वह भारी पुलिस सुरक्षा लेना बंद कर दें। सुरक्षा बलों की अपनी गरिमा है और इस तरह का बयान देकर सिद्धू ने पूरे पंजाब के पुलिस बल को बदनाम किया है।

