Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है, ये Samsung Galaxy A01 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस साल जनवरी माह में यूरोप में Samsung Galaxy A02 को लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy A02 के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन ड्यूल सिम कनेक्टिविटी के साथ पेश होगा और एंड्राइड 10 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। स्मार्टफोन 6.5 इंच एचडी प्लस इनफिनिटिव V डिस्प्ले के साथ आएगा और रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल होगा | स्मार्टफोन में क्वाड-कोर MediaTek MT6739W SoC प्रोसेसर होगा और ये 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा।
इसके अलावा स्मार्टफोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप होगा , प्राइमरी कैमरा 13MP का होगा, जिसका अपर्चर f/1.9 होगा। एक 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा है, इसका अपर्चर साइज f/2.0 होगा।
Read also: फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन
स्मार्टफोन में 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS के साथ गोरिल्ला ग्लास, 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 7.75W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

