गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर नहीं होगा गंगा स्नान का आयोजन

उत्तराखंडगंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर नहीं होगा गंगा स्नान का आयोजन

Date:


गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर नहीं होगा गंगा स्नान का आयोजन

हरिद्वार में 20 और 21 जून को आयोजित होने वाले गंगा स्नान को किया रद

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 20 और 21 जून को गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित होने वाले गंगा स्नान को भक्तों के लिए रद्द कर दिया गया है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं पर निगाह रखने के लिये बार्डर पर सख्ती से जांच की जायेगी। हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घर पर रहकर ही गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी का पूजन करें।

20 और 21 जून को गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के अवसर पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु पतित पावनी मां गंगा के पवित्र जल में स्नान करते रहे हैं। मगर कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष गंगा स्नान का आयोजन रद कर दिया गया है। दरअसल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार में गंगा स्नान के लिये आने पर कोरोना संक्रमण के फिर से फैलने का खतरा था। प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता ऐसे में गंगा स्नान का आयोजन रद करना ही बेहतर विकल्प था। वही ंउत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में माॅनसून की बारिश की वजह से नदियां उफान पर होने के कारण राज्य के कंट्रोल रूम ने ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारों पर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में गंगा किनारे जाना भी खतरे से खाली नहीं है।

अब हरिद्वार पुलिस ने गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के मौके पर आयोजित होने वाला गंगा स्नान भक्तों के लिए रद्द करने की जानकारी दी है। वहीं हरिद्वार के बार्डर पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related