समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता Azam Khan की अचानक तबियत खराब, दिल्ली में भर्ती

उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता Azam Khan की अचानक तबियत खराब, दिल्ली...

Date:

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की तबीयत रविवार रात अचानक खराब हो गई। आजम खां को गंभीर हालात में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि आजम खां रविवार की रात अपने आवास पर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को सिंबल दे रहे थे।

इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले स्थानीय डॉक्टर ने उनको देखा। इसके बाद अब्दुल्ला आजम समेत परिवार के अन्य लोग उन्हें दिल्ली ले गए। जहां उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि डॉक्टर्स ने बताया है कि उनके पैर का जो ऑपरेशन हुआ था उसमें इन्फेक्शन बढ़ रहा है। साथ ही हर्निया की भी शिकायत है।

बता दें कि आजम खां इस समय जमानत पर चल रहे हैं। जेल में रहने के दौरान भी उनकी हालत काफी खराबा हुई थी। आजम खां कोविड—19 से भी पीड़ित हो चुके हैं। जिसके बाद से वो अक्सर बीमार ही रहते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...