आज़म और अब्दुल्लाह ने लौटाई सिक्योरिटी

उत्तर प्रदेशआज़म और अब्दुल्लाह ने लौटाई सिक्योरिटी

Date:

सपा नेता आज़म खान और उनके पुत्र अब्दुल्लाह आज़म जौहर युनिवर्सिटी को लेकर हुए नए खुलासों से बहुत परेशान हैं, जिस बिल्डिंग को उन्होंने अपने अपने नाम और शोहरत के लिए बनवाया था वही ईमारत अब उनकी बदनामी का सबब बन गयी है. फिलहाल आजम खान दिल्ली के एम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है. इस अचानक आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर लोगों को हैरान कर दिया है. हालाँकि अब्दुल्लाह आज़म विधानसभा चुनाव के दौरान सिक्योरिटी न लेने की बात कह चुके हैं, उनका कहना था कि सुरक्षा के बहाने सरकार हमारी गतिविधियों पर नज़र रखना छठ रही है. 

दरअसल सपा  वरिष्ठ नेता आजम खान को सुरक्षा देने के लिए पुलिस के गनर तैनात किए गए थे जिसे अब आजम खान नें वापस कर दिया है. उनके बटे अब्दुल्ला आजम ने भी बाप के नक़्शे कदम पर चलते हुए यही काम किया है. बता दें कि आजम खान को वाई कैटेगरी की सेक्युरिटी मिली हुई है, आज़म नें कहा कि हमारी सुरक्षा अल्लाह करता है, हमें तुम्हारी सुरक्षा की जरूरत नहीं है. बता दें कि सपा नेता आजम खान पर जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर दो और केस दर्ज हुए हैं जो चोरी के हैं. इसके विरोध में एक सपा डेलिगेशन ने यूपी के डीजीपी से कुछ दिन पहले मुलाकात की थी. बाद में अखिलेश यादव खुद पैदल मार्च करते हुए राजभवन तक गए थे और राजयपाल को ज्ञापन सौंपकर सरकार द्वारा आज़म खान और उनके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.

इससे पहले सपा प्रमुख ने विधानसभा में भी आज़म खान को लेकर बात उठाई थी और योगी सरकार पर बदले की करने का आरोप भी लगाया था. सपा की तरफ मंहगाई और बेरोज़गारी पर निकाले गए पैदल मार्च आज़म खान को भी लेकर बैनर और प्ले कार्ड सपाइयों के हाथों में देखे गए थे. बता दें कि अखिलेश यादव पर यह आरोप लगातार लगता रहा है कि उन्होंने आज़म खान को अकेला छोड़ दिया है. वो जिस मुखरता से दूसरे मुद्दों पर सरकार पर हमला बोलते हैं उस तरह वो आज़म खान के पक्ष में नहीं बोलते।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related