इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का क़ब्ज़ा

उत्तराखंडइटावा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का क़ब्ज़ा

Date:


इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का क़ब्ज़ा

इटावा : सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी ने इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के अभिषेक यादव निर्विरोध निर्वाचित हो गए है.उनके खिलाफ कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा, पंचायत चुनाव में यह पहला मामला है जब कोई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है वो भी विपक्ष का।इटावा से दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाएंगे। नामांकन में भीड़ की संभावना को लेकर जिला प्रशासन ने कक्ष के आसपास बैरिकेडिंग करवाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

निर्विरोध निर्वाचन
इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है. निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने अपने चाचा प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ रणनीति बनाकर चुनाव में 24 में से 18 अपने गठबंधन के सदस्य निर्वाचित करवा लिए। भाजपा और बसपा का एक-एक सदस्य विजयी हुआ। इसके चलते अंशुल यादव के समक्ष किसी अन्य ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा।

परेशान भाजपा
सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को इन पंचायत चुनाव में बड़ा झटका लगा है और अब जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन के लिए उसको कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के निर्वाचित सदस्यों की संख्या कम है ऐसे में बीजेपी को यूपी के कितने जिलों में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर उनके प्रत्याशी निर्वाचित होते है यह देखना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related