फिल्म ‘बैड बॉय’ के पोस्टर की नकाबकुशाई, सलमान ने मिथुन के बेटे को दी बधाई

बॉलीवुडफिल्म ‘बैड बॉय’ के पोस्टर की नकाबकुशाई, सलमान ने मिथुन के...

Date:


फिल्म  ‘बैड बॉय’ के पोस्टर की नकाबकुशाई, सलमान ने मिथुन के बेटे को दी बधाई

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान नए कलाकारों को आगे बढ़ाने की कोशिशों में हमेशा ही लगे रहते हैं. उनकी ही बदौलत बॉलीवुड में कई स्टार्स अपनी पहचान बना पाए. अब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में शुमार मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती भी फिल्म ‘बैड बॉय’ से डेब्यू करने वाले हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक आज रिलीज किया गया है. पोस्टर में नमाशी चक्रवर्ती और एक्ट्रेस अमरीन कुरैशी का शानदार लुक दिखाई दे रहा है. फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सलमान खान ने अपना रिएक्शन दिया है.

सलमान खान ने फिल्म ‘बैड बॉय’ का पोस्टर अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर कर नमाशी चक्रवर्ती को बधाई दी है. सलमान खान के कैप्शन में लिखा है: “फिल्म ‘बैड बॉय’ के लिए मैं तुमको ऑल द बेस्ट कहना चाहता हूं. फिल्म का पोस्टर वाकई लाजवाब है.” बता दें कि फिल्म ‘बैड बॉय’ में नमाशी चक्रवर्ती के साथ-साथ अमरीन कुरैशी भी डेब्यू करने वाली हैं.

बता दें कि फिल्म ‘बैड बॉय’ के पोस्टर में नमाशी चक्रवर्ती चश्मा लगाकर अमरीन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. ‘बैड बॉय’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन के इर्दगिर्द घूमती नजर आएगी. राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के ज्यादातर हिस्सों को बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों में फिल्माया गया है. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...