भारतीय बुकियों के इशारे पर काम किया करते थे पाकिस्तानी खिलाडी, पूर्व विकेटकीपर जुल्करनैन का खुलासा

स्पोर्ट्सभारतीय बुकियों के इशारे पर काम किया करते थे पाकिस्तानी खिलाडी, पूर्व...

Date:


भारतीय बुकियों के इशारे पर काम किया करते थे पाकिस्तानी खिलाडी, पूर्व विकेटकीपर जुल्करनैन का खुलासा

नई दिल्ली: 2010 में यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे सीरीज बीच में ही छोड़कर इंग्लैंड चले जाने वाले पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर ज़ुलक़रनैन हैदर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं| ज़ुलक़रनैन ने पीजे मीर के यूट्यूब चैनल में खास बातचीत में पाकिस्तान क्रिकेट की कई कलंकित बातों को उजागर किया है

जुल्करनैन हैदर ने बताया कि कैसे जब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे. तब टीम में कई फिक्सिंग ग्रुप बने हुए थे. और जब वह फंसे हुए मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब पानी लेकर मैदान पर आए उमर अकमल ने उन्हें अंडर परफॉर्म करने को कहा.

हैदर ने यह भी बताया कि कैसे इस घटना का पता चलने के बाद भी कोच वकार यूनुस और आकिब जावेद ने उल्टा उन्हें ही दबाने की कोशिश की और उनका पक्ष पूरी तरह नहीं सुन गया. हैदर ने यह भी खुलासा किया कि कैसे पाकिस्तानी टीम में क्षेत्रीय ग्रुप बने हुए थे.

वहीं, जुल्करनैन हैदर ने यह भी बताया कि उन्हें धमकी देने वाले भारतीय बुकी थे और पाकिस्तान के ज्यादातर खिलाड़ी भारतीय बुकियों के इशारे पर काम किया करते थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...