साइना ने थॉमस और उबेर कप के आयोजन पर उठाए सवाल

स्पोर्ट्ससाइना ने थॉमस और उबेर कप के आयोजन पर उठाए सवाल

Date:


साइना ने थॉमस और उबेर कप के आयोजन पर उठाए सवाल

नई दिल्ली।भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अगले महीने होने वाले थॉमस और उबेर कप के समय को लेकर रविवार को चिंता व्यक्त की और पूछा कि क्या कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच इसका आयोजन सुरक्षित होगा? सात देशों के दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण टूर्नामेंट से हटने के बाद साइना ने चिंता व्यक्त की है.

मार्च में इस महामारी के कारण बंद बैडमिंटन गतिविधियों के बाद थॉमस और उबेर कप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन की वापसी होगी. इनका आयोजन डेनमार्क में तीन से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा. साइना ने ट्वीट किया, ‘सात देशों ने महामारी के कारण टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है… क्या इस दौरान इस टूर्नामेंट का आयोजन करना सुरक्षित होगा?

सिंधु करेंगी लीड
इस टूर्नामेंट से कोरिया, थाइलैंड, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, ताईवान, सिंगापुर और हांगकांग हट चुके हैं. भारत की तैयारियों पर भी इस महामारी का असर पड़ा है. हैदराबाद में प्रस्तावित अभ्यास शिविर रद करना पड़ा क्योंकि खिलाडिय़ों ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा निर्धारित क्वारंटाइन की शर्तों को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया.

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई मौजूदा विश्व चैंपियन पीवी सिंधू करेंगी. उन्होंने पहले व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इससे हटने का फैसला किया था लेकिन महासंघ के मनाने पर इसे बदल दिया. हालांकि विश्व कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत ने घुटने की चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने का निर्णय लिया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...