लखनऊ। बिजली विभाग के जेई पर लखीमपुर खीरी में एक लाइनमैन ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। लाइनमैन का आरोप है कि वह अपना ट्रांसफर चाह रहर था लेकिन जेई ने कहा कि एक रात के लिए अपनी पत्नी दे दो। इस शर्मनाक शर्त से आहत लाइनमैन ने खुद को डीजल उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखीमपुर से लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। हालांकि मौत के पहले लाइनमैन ने यह बयान दिया है। उसका पूरा परिवार लखनऊ पहुंच गया है। हालांकि अभी तक पुलिस को जेई के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है।
Read also: किसानों ने फिर से लिया प्रण, अब MSP के मुद्दे पर देश भर में शुरू करेंगे ये अभियान
लखीमपुर खीरी के इस लाइनमैन का आरोप है कि उसने ट्रांसफर के लिए जेई से बात की तो यह शर्मनाक शर्त उसके सामने रखी गई है। उसने आरोप लगाया है कि जेई के साथ उसकी इस करतूत में उसका एक दलाल भी है। लाइनमैन ने आरोप लगाया कि थाने में नंबर देकर शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।
घर के पास जाना चाहता था लाइनमैन
पलिया का रहने वाला गोकुल यादव बिजली विभाग में लाइनमैन का काम करता था। पिछले एक साल से वह अपने घर से करीब 50 किलोमीटर दूर अलीगंज में नौकरी करता था। जबकि, इससे पहले वह महंगापुर में काम कर चुका था। जहां पर उसकी पहचान आरोपी जेई से हुई थी। घर से ड्यूटी स्थल दूर होने के कारण गोकुल यादव काफी परेशान रहता था। वह अपने घर पलिया के आसपास नौकरी चाह रहा था। इस संबंध में उसने अपने आलाधिकारियों से बात की तो उसको नजरअंदाज कर दिया गया है। जिसके बाद उसने आरोपी जेई से बात की। जेई ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका ट्रांसफर करवा देगा। इसके बदले में उसने गोकुल यादव से कहा कि एक रात के लिए अपनी पत्नी को उसके और उसके साथियों के लिए भेज दो। इससे आहत होकर गोकुल ने पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। जिसके बाद उसे लखीमपुर खीरी ले जाया गया, वहां से स्थिति गंभीर होती देख लखनऊ भेजा गया लेकिन यहां पर उसने सुबह ही दम तोड़ दिया।
Read also: Uttarpradesh News Today: आरोग्य मेले की सीएम ने की शुरुआत, आम नागरिकों को मिलेंगी ये सुविधाएं
सीओ का दावा: शिकायत करें, हम कार्रवाई करेंगे
मामला सामने आने के बाद सीओ पलिया संजय नाथ तिवारी हरकत में आ गये हैं। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार से कोई नहीं आया है। यह मामला बेहद गंभीर है। हम लोग खुद परिवार की तलाश कर रहे हैं, जैसे ही कोई शिकायत लेकर आयेगा, हम दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।

