लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में इस समय अपराधियों में कानून ब्यवस्था का कोई को कोई खौफ नहीं है। इस समय हत्या, लूट जैसी जघन्य घटनाएं थमने का नाम नहीं नाम नहीं ले रही हैं। सीतापुर पुलिस के लिए लालबाग चौराहे के समीप पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े घर में घुस कर लूटपाट व विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास की घटना का पुलिस अभी खुलासा नही कर सकी जो पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी वहीं पर हरगांव थाना क्षेत्र के मद्रासन में एक चिकित्स्क की क्लीनिक के अंदर दिनदहाड़े चिकित्सक पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इन दिनों जनपद में हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से जहां जनपद वासियो में दहशत का माहौल ब्याप्त हैं निरन्तर हो रही घटनाओ में पुलिस के लिए घटनाओं का खुलासा करना उनके सामने चुनौती बनी हुई है।
बताते चले कि हरगांव क्षेत्र के मुद्रासन में मुनेंद्र प्रताप वर्मा का कमला चिकित्सालय के नाम से अस्पताल है डेली की भांति वह मरीजो को देख रहा था। ऐसी दौरान गांव का ही अ‘छे लाल विश्वकर्मा क्लीनिक में घुस कर डॉ. मुनेंद्र प्रताप वर्मा की तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी। क्लीनिक में मौजूद बुजुर्ग पिता ने बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया जिससे पिता भी चोटहिल हो गया। हत्या की खबर सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय व हरगांव थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पहुचे।
Read Also : हंगामे के बीच लोकसभा ने अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक पारित किया
घटना के काफी देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित पहुचे। घटना के पीछे जमीनी विवाद होना बताया जा रहा है। जमीनी विवाद के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना कारित करने के बाद आरोपी स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को आलाकत्ल के साथ कस्टडी में लेकर पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया जमीनी विवाद के चलते चिकित्सक की हत्या की गई है। आरोपी पुलिस की कस्टडी में है। आरोपी पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।
अखिलेश यादव का ट्वीट
इस घटना का संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि, सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक डॉक्टर की तलवार से हत्या व उनके पिता पर कातिलाना हमले की दुर्दांत घटना से प्रदेश भयभीत है। श्रद्धांजलि! घटना-स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद सरेआम ऐसी घटना घट जाना भाजपा सरकार में अपराधियों के बेखौफ हौसलों को दर्शाता है। है।

