साइकिल चलाकर डबल इंजन वाली सरकार को ललकारेंगे अखिलेश यादव

उत्तराखंडसाइकिल चलाकर डबल इंजन वाली सरकार को ललकारेंगे अखिलेश यादव

Date:


साइकिल चलाकर डबल इंजन वाली सरकार को ललकारेंगे अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एक बार फिर डबल इंजन कही जाने वाली बीजेपी सरकार को ललकारने की तैयारी में हैं। 5 अगस्त को पूर्व सीएम अखिलेश यादव लखनऊ में साइकिल यात्रा कर योगी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे। पार्टी की तरफ से जारी एक सूचना में बताया गया है कि,  समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर चलेगी।

इस सूचना के मुताबिक, समाजवादी साइकिल यात्रा मोहम्मद आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीडऩ, आरक्षण पर ‘संघी‘ प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतें आदि मुद्दों को लेकर हो रही है। इस यात्रा का प्रारम्भ प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता झण्डी दिखाकर करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में आज व्यापक अव्यवस्था के चलते जनसामान्य बुरी तरह परेशान है। आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम दुगना-तिगुना बढ़े हुए है जबकि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के छात्र आसमान छू रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधियों के आतंक के आगे प्रशासनतंत्र विशेषकर पुलिस बल अपने को असहाय पा रहा है। जाति देखकर अपराधियों के साथ व्यवहार होता है। भाजपा सरकार केवल वादों का हवाई महल बना रही है। यह जनता के साथ विश्वासघात है।

एक विज्ञप्ति में मीडिया को जानकारी दी गई है कि, समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार संविधान के मूल उद्देश्यों को ही नष्ट करने पर आमादा है। कमजोर वर्गों में असुरक्षा है। जन-मन की हताशा और कुंठा के इस दौर में समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। श्री जनेश्वर मिश्र जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। श्री मिश्र युवा शक्ति को सशक्त और संघर्षशील बनाने की प्रेरणा देते रहे थे। 5 अगस्त 2021 को उनके जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी उन्हें उन्हीं के बताए रास्ते से श्रद्धासुमन अर्पित करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related