नए साल में भी रूपये का दुबलापन जारी, 85.78 का नया निचला स्तर

फीचर्डनए साल में भी रूपये का दुबलापन जारी, 85.78 का नया निचला...

Date:

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे गिरकर 85.78 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में नरम रुख का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर 2024 में ज्यादातर मुद्राओं के मुकाबले मजबूत रहा और इस साल भी मजबूत स्थिति में रहेगा। बता दें कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी जी रूपये में गिरावट को रूपये का पतला होना कहते थे और मनमोहन सिंह से सवाल करते हुए कहते थे कि रूपये की गिरावट से देश की प्रतिष्ठा गिर रही है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.77 पर खुला। फिर यह पिछले बंद से तीन पैसे की गिरावट दिखाते हुए 85.78 प्रति डॉलर पर फिसल गया।

वहीँ छह प्रमुख करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की पोजीशन को दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.19 % गिरकर 109.19 पर आ गया। इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत बढ़कर 76.16 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को खरीदार रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,506.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...