इंडिगो विमान में “बम” की अफवाह, इमरजेंसी लैंडिंग, खिड़की से निकाले गए यात्री

नेशनलइंडिगो विमान में "बम" की अफवाह, इमरजेंसी लैंडिंग, खिड़की से निकाले गए...

Date:

दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2211 में बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार सुबह यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतार दिया गया। सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शौचालय में ‘बम’ शब्द लिखा हुआ एक कागज मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निरीक्षण किया, लेकिन यह एक अफवाह निकली। विमान को आगे की जांच के लिए अलग स्थान पर ले जाया गया। इंडिगो के अनुसार, सभी यात्रियों को आपातकालीन निकास के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया, और उड़ान का वर्तमान में निरीक्षण किया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और फिलहाल उड़ान का निरीक्षण किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट ने सुबह करीब 5.15 बजे आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से उड़ान भरी थी. फ्लाइट के उड़ान भरते ही क्रू को टॉयलेट में एक कागज मिला जिस पर संदेश लिखा था कि फ्लाइट में बम है। इससे चालक दल के सदस्यों और यात्रियों में दहशत फैल गई। तुरंत एटीसी और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

फ्लाइट के लैंड होते ही सुरक्षाकर्मी, दमकल कर्मी और एंबुलेंस रनवे पर पहुंच गईं. यात्रियों को आपातकालीन गेट से नीचे उतारकर सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया। इसके बाद बम और डॉग स्क्वायड ने विमान की तलाश में तलाशी अभियान चलाया. फ्लाइट में बम की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया.

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के 150 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. दिल्ली एयरपोर्ट और सफदरजंग अस्पताल जैसे कई बड़े अस्पतालों को भी कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि चेकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने से लोगों में दहशत फैल गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...