कल से RTGS सेवा 24 घण्टे, पैसों का लेनदेन हुआ आसान

बिज़नेसकल से RTGS सेवा 24 घण्टे, पैसों का लेनदेन हुआ आसान

Date:


कल से RTGS सेवा 24 घण्टे, पैसों का लेनदेन हुआ आसान

रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम (RTGS) सुविधा का नियम देश में 14 दिसंबर से बदलने वाला है. आज रात 12.30 बजे से (14 दिसंबर शुरू) RTGS सुविधा 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहेगी. यानी ग्राहक साल के 365 दिन, कभी भी इस सुविधा से पैसों का लेनदेन कर सकेंगे. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने ट्वीट के जरिए दी है. 24×7 RTGS लागू होने के बाद भारत उन चंद देशों में शामिल हो जाएगा, जहां यह सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है.

अभी RTGS सिस्टम के जरिए महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पैसों का लेनदेन किया जा सकता है. RTGS के जरिए इस वक्त देश में 237 बैंकों के बीच रोज 6.35 लाख ट्रांजेक्शन होते हैं, जिनकी वैल्यू 4.17 लाख करोड़ रुपये है. RTGS के लिए नवंबर 2020 में एवरेज टिकट साइज 57.96 लाख रुपये था.

RTGS ऑनलाइन और बैंक ब्रांच दोनों माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है. इस के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल बड़े ट्रांजेक्शंस में होता है. RTGS के जरिए एक बार में 2 लाख रुपये से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं हो सकता है. वहीं मैक्सिमम अमाउंट की लिमिट अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...