रोहित शर्मा बोले, मलिंगा की जगह भरना नहीं होगा आसान

स्पोर्ट्सरोहित शर्मा बोले, मलिंगा की जगह भरना नहीं होगा आसान

Date:


रोहित शर्मा बोले, मलिंगा की जगह भरना नहीं होगा आसान

  • रोहित शर्मा बोले, मलिंगा की जगह भरना नहीं होगा आसान

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से हो रहा है. चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पांचवें खिताब का सपना देख रहे है. लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस को लसिथ मलिंगा के रूप में बड़ा झटका लगा था. उन्होंने इस बार लीग में खेलने से मना कर दिया था. मलिंगा इस लीग में अब तक के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने एक वर्चुअल कॉन्फ्रेस में बताया कि कौन खिलाड़ी टीम में मलिंगा की जगह ले सकता है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि टीम में मलिंगा की जगह भरना आसान नहीं होगा.

हमेशा रहे हैैं मैच विनर
रोहित ने कहा कि मलिंगा ने मुंबई के लिए उन्होंने हमेशा मैच विनर की भूमिका निभाई है. उनके अनुभव को हम मिस करेंगे और मुंबई के लिए उन्होंने जो किया वो अविश्वसनीय है. रोहित ने कहा कि नाथन कूल्टर नाइल, जेम्स पैटिनसन व धवन कुलकर्णी कुछ ऐसे नाम हैं जो उनके रिप्लेसमेंट हो सकते हैं, लेकिन उनकी जगह भरना मुश्किल होगा.

खिलाडिय़ों को अनुभव नहीं
रोहित ने कहा कि ये सीजन बिल्कुल अलग होगा और हम इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार हैं. हम बीसीसीआई के हर नियम का पालन कर रहे हैं. रोहित ने यूएई की पिच के बारे में बात करते हुए कहा कि यहां कि पिचों को पढऩा बड़ी चुनौती होगी. वहीं यहां के कंडीशन में खुद को ढ़ालना भी बड़ी चुनौती है. हमारे ग्रुप के कई खिलाडिय़ों को यूएई में खेलने का अनुभव नहीं है.

रोहित और डी कॉक करेंगे शुरुआत
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि शनिवार से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन में कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक पारी की शुरुआत करना जारी रखेंगे. मुंबई के पास आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन भी मौजूद हैं और टीम उनसे भी पारी की शुरुआत करा सकती है, लेकिन जयवर्धने का कहना है कि जो तय है, उससे छेडख़ानी नहीं की जा सकती है. जयवर्धने ने कहा, लिन टीम में एक अच्छे विकल्प हैं, लेकिन रोहित और क्विंटन की जोड़ी ने पिछले सीजन में हमारे लिए बेहतरीन काम किया था. वे एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं. रोहित बीते समय में मुंबई के लिए नंबर 3 और नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं. रोहित और डी कॉक ने पिछले सीजन में मुंबई के 16 मैचों में से 15 मैचों में पारी की शुरुआत की थी और टीम रिकॉर्ड चौथी बार चैंपियन बनी थी. दोनों मिलकर 37.66 की औसत से पांच अर्धशतकों की मदद से 565 रन बनाए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related