रोहित ने कहा, वेस्टइंडीज में दूंगा इस सवाल का जवाब

फीचर्डरोहित ने कहा, वेस्टइंडीज में दूंगा इस सवाल का जवाब

Date:

टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के चयन के बाद एक सवाल जो सबसे ज़्यादा पूछा जा रहा है, वो है कि वेस्टइंडीज की विकटों के लिए भारतीय टीम ने चार स्पिनर्स का चुनाव क्यों किया। टीम सिलेक्शन के बाद आज हुई पत्रकार वार्ता में भी रोहित शर्मा से यही सवाल जब पूछा गया तो उन्होंने अपने ही अंदाज़ में उसका जवाब दिया। रोहित शर्मा ने कहा कि वेस्टइंडीज पहुँचने के बाद जब पहली प्रेस कांफ्रेंस करूंगा तब मैं इस बात का जवाब दूंगा कि टीम में चार स्पिनर्स क्यों रखे गए.

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की मौजूदगी में जब ये सवाल किया गया तो उसका जवाब अगरकर की जगह रोहित ने दिया। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं इसके बारे में आपको विस्तार से नहीं बना सकता क्योंकि इस प्रेस कांफ्रेंस को हमारी विपक्षी टीमों के कप्तान भी सुन रहे होंगे। रोहित ने कहा हमने वेस्टइंडीज में काफी क्रिकेट खेली है, हमें वहां की कंडीशंस के बारे में मालूम है, हमने ही चार स्पिनर्स मांगे हैं. कप्तान ने कहा कि इस फैसले के पीछे कई तकनीकी पहलू हैं , वहां पर कई मैचों में तो हमें सुबह 10 बजे खेलना होगा। इसलिए मैं खुलासा वेस्टइंडीज पहुंचकर ही करूंगा कि ये फैसला क्यों लिया गया.

रोहित ने कहा कि अभी मैं आपको सिर्फ इतना बता सकता हूं कि मैंने सेलेक्टर्स से अपनी इच्छा बताई थी कि मैं चार स्पिनर और तीन सीमर्स का विकल्प चाहता हूँ और चयनकर्ताओं ने हमारी बात को सुना और हमारी मर्ज़ी के मुताबिक टीम का चुनाव किया। रोहित ने कहा कि हम तीन तेज़ गेंदबाज़ों के साथ जा रहे हैं और हार्दिक के रूप में हमारे पास तेज़ गेंदबाज़ी का एक और विकल्प मौजूद है. बता दें कि मेनलाइन तेज़ गेंदबाज़ों में बुमराह के साथ सिराज और अर्शदीप को रखा गया है. रोहित ने कहा कि हम दो स्पिन ऑलराउंडर और दो अटैकिंग स्पिनर कुलदीप और चहल के साथ जा सकते हैं। हालाँकि हमें फैसला पिच और अपोज़िशन टीम की स्ट्रेंथ के हिसाब से लेना होगा, रोहित ने इशारा दिया कि कुलदीप और चहल एक साथ खेल सकते हैं. बुमराह के साथ अर्शदीप उतरेंगे या फिर सिराज, इस सवाल के जवाब को रोहित ने टालने की कोशिश की

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...