बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं रिमी सेन

बॉलीवुडबॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं रिमी सेन

Date:


बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं रिमी सेन

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिमी ने 2003 में निर्माता प्रियदर्शन की कॉमेडी ड्रामा ‘हंगामा’ से अपने करियर की शानदार शुरूआत की थी।

इसके बाद वह एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्मों जैसे धूम, बागबान, फिर हेरा फेरी और अन्य फिल्मों में काम करके रातोंरात स्टार बन गई, लेकिन रिमी को कॉमेडी में टाइपकास्ट कर दिया गया और फिल्म इंडस्ट्री ने उनपर खास ध्यान नहीं दिया। इस वजह से अंत में रिमी को बॉलीवुड छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा कि मैं अपने काम से संतुष्ट नहीं थी। मैं किसी गंभीर और सार्थक फिल्म की तलाश कर रही थी जैसे आजकल श्रीराम राघवन बना रहे हैं।

इसके आगे रिमी ने कहा कि मैं अपनी लगभग फिल्मों से निराश थी, अब तक जिन फिल्मों से मैं जुड़ी थी। मैंने अभिनय को भी किसी अन्य पेशे की तरह ही लिया। यह बस मेरे जीवन जीने और आर्थिक रूप से स्थिर रहने के लिए मेरा काम था।

रिमी ने कहा कि मुझे सिनेमा में रचनात्मक प्रक्रिया को समझने में लंबा समय लग गया और जब मुझे ये समझ आया , तब मैंने देखा कि मुझे सिर्फ कॉमेडी फिल्मों के लिए कास्ट किया जा रहा था। कुछ अलग करने के लिए मैंने जॉनी गद्दार जैसी फिल्में भी की लेकिन वह नहीं चली या शायद मैं संघर्ष के लिए तैयार नहीं थी इसलिए अंत में मैंने अभिनय छोड़ दिया।

रिमी ने अपने करियर की ऊंचाइयों पर फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। रिमी ने कहा कि मैं अपने काम से खुश नहीं थी इसलिए मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी लेकिन तब मैं आर्थिक रूप से स्थिर थी। उसके बाद उन्होंने बिग बॉस के बारे में कहा कि मैंने बिग बॉस सिर्फ पैसों के लिए किया था क्योंकि मुझे 5-7 सप्ताह के लिए 2.5 करोड़ रूपये मिले। केवल मूर्ख ही इस तरह की पेशकश को ठुकराएगा। आगे रिमी ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में हमेशा बैकअप प्लान रखा है। हां , कभी-कभी मन की बात कहने पर मैं मुश्किलों में फंस जाती हूं। ‘

शादी करने के सवाल पर रिमी ने कहा कि मैं अभी शादी नहीं कर रही हूं और न ही बच्चा पैदा करने के लिए तैयार हूं। रिमी ने कहा कि मैं 39 साल की हूं और मेरा अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। जब लगेगा कि शादी कर लेनी चाहिए , मैं शादी कर लूंगी। जब भी मुझे किसी तरह की मदद की जरूरत होती है, मेरे दोस्त और सहयोगी मेरे मदद के लिए होते हैं।

रिमी सेन बॉलीवुड में एक दमदार फिल्म से कमबैक करना चाहती है न कि सिर्फ जीवन जीने के लिए काम करना चाहती है। रिमी ने कहा कि अब वो प्रोडक्शन में काम करना चाहती हैं या ऐसी फिल्म करना चाहती है जो उन्हें खुश करे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...