जीत के साथ नाईट राइडर्स ने आईपीएल में भरी उड़ान

स्पोर्ट्सजीत के साथ नाईट राइडर्स ने आईपीएल में भरी उड़ान

Date:


जीत के साथ नाईट राइडर्स ने आईपीएल में भरी उड़ान

चेन्नई: केकेआर ने आईपीएल का आगाज जीत के साथ किया। टीम ने पहले मैच में 11 रन से हैदराबाद को हरा दिया।189 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। टीम ने 10 के स्कोर पर ही अपने दोनों ही सलामी बल्लेबाज का विकेट गंवा दिया। डेविड वॉर्नर को प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 के स्कोर पर दिनेश कार्तिक को कैच थमा दिया। इसके अगले ही ओवर में ऋद्धिमान साहा को शाकिब अल हसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने 92 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को मुश्किलों से निकालने का काम किया। जॉनी बेयरस्टो को 55 के स्कोर पेट कमिंस ने नितीश राणा के हाथों कैच आउट कराया। प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले नबी को बाउंसर से परेशान किया. फिर नबी ने जवाब में एक चौका जड़ा, लेकिन आखिर में जीत कृष्णा ने उन्हें आउट किया।

इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ नितीश राणा ने धमाकेदार पारी खेली। राणा ने 56 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही राणा ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। राणा आईपीएल में नंबर 1 से 5 तक हर पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए 50 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिये राशिद खान (24 रन देकर दो विकेट) ने फिर शानदार गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को परेशान किया जबकि टीम के अन्य गेंदबाज बल्लेबाजों के लिये मुफीद विकेट पर इतने असरदार नहीं दिखे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...