Police Encounter: यूपी STF के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर

उत्तर प्रदेशPolice Encounter: यूपी STF के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर

Date:

Police Encounter: आज कौशांबी जिले के मंझनपुर में यूपी एसटीएफ और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम गुफरान है उस पर 1,25000 रुपए का इनाम था। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश श्रीवास्तव ने पुलिस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

यूपी के जिला कौशांबी में एसटीएफ और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है। मारा गया बदमाश हत्या और डकैती के दर्जनों मामलों में वांछित था। पुलिस ने बदमाश के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में बदमाश मोहम्मद गुफरान मारा गया है। गुफरान पर 1,25000 रुपए का इनाम था। कौशांबी पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया है।

अपराधी की पहचान गुफरान के रूप में हुई, जो हत्या और डकैती के दर्जनों मामलों में वांछित था। बता दें कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के उप्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद से अभी तक 10,900 से अधिक पुलिस मुठभेड़ हो चुकी हैं। जिनमें 185 से अधिक बदमाश मारे गए हैं।

पुलिस मारे गए बदमाश के बारे में सूचनाएं एकत्र कर रही है। एसपी ब्रिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाश गुफरान के मंझनपुर में होने की जानकारी यूपी एसटीएफ को मुखबिर से मिली थी। यूपी एसटीएफ ने मुखबिरी से मिली सूचना के आधार पर बदमाश को चारों ओर से घेर लिया। लेकिन बदमाश गुफरान ने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश गुफरान को लगी और वह ढेर हो गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...