UP News : सपा में बने रहें या फिर भाजपा की तरफ मारे पलटी! ओपी राजभर कर रहे राजनैतिक आंकलन

उत्तर प्रदेशUP News : सपा में बने रहें या फिर भाजपा की तरफ...

Date:

लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े दावें करने वाले ओपी राजभर चुनाव में औंधे मुंह गिर गए। ओपी राजभर खुद अपनी सीट तो बचा नहीं पाए और दावा कर रहे थे सपा की सरकार बनवाने का। चुनाव में जिस तरह का आंकलन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने किया था वह सब घरे रह गए।

Also Read : सरकार से क्यों निराश हैं आरक्षित वर्ग के ये अभ्यर्थी, Akhilesh Yadav से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे

सपा गठबंधन की जीत के दावे करने वाले ओपी राजभर अब किधर जाए वे खुद कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं। सत्ता का सुख भोगने वाले राजभर अब बड़ी परेशानी में पड़ गए हैं। इस समय अपने खाली दिनों में सुभसपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर चुनावी नतीजों में ध्वस्त होने के बाद यह आंकलन कर रहे हैं कि आखिर गलती कहां हुई।

ओपी राजभर चुनाव परिणाम के बाद ये जानने की कोशिश कर रहे है कि वे जनता की बात समझ नहीं पाए या जनता उनकी बात समझा नहीं पाई? अब आगे पूरा पांच साल भाजपा सरकार के सामने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के विधायकों केा विपक्ष में बैठना होगा। अपने आगे के राजनैतिक करियर को लेकर भी ओपी परेशान हो गए हैं। इन सभी को लेकर ओपी राजभर ने आज पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव समीक्षा बैठक बुलाई।

Also Read : शांति के लिए दुनिया की निगाहें भारत पर टिकीं : मुख्यमंत्री

जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सभी छह विधायक भी शामिल हुए। बैठक में ओपी राजभर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सीटवार समीक्षा की उसके बाद सभी पदाधिकारियों के साथ आगामी आम चुनाव 2024 को लेकर रणनीति तैयार की। सूत्रों की माने तो ओपी राजभर अब सपा के साथ बने रहने या फिर भाजपा के साथ जाने के फायदे-नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि सुभासपा अध्यक्ष राजभर एक बार फिर पलटी मार सकते हैं और भाजपा पाले में आने की जुगत लगा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में बड़ी बातें करने वाले राजभर के तेवर चुनावी नतीजों के बाद काफी बदल गए हैं। .

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...