नई दिल्ली। देश के टेलीकॉम सेक्टर में धाक जमाने वाली रिलायंस जियो कंपनी (Reliance Jio Company) के इस समय बुरे दिन शुरू हो गए हैं। जियो मोबाइल सर्विस प्रयोग करने वालों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2022 में इस कंपनी के यूजर की संख्या घटकर 116.9 करोड़ रह गयी है।
Read also: जियो ने लॉन्च किया 259 दिनों की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड प्लान
जबकि 2021 के आखिरी महीने दिसंबर में यह संख्या 117.8 करोड़ थी। ये आंकड़े टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने जारी किए हैं। ट्राई के अनुसार दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच रिलायंस जियो के प्रयोग करने वालों की संख्या में 93.22 लाख की गिरावट आई है। लगातार ये दूसरा महीना है,जब कि जियो की ग्राहक संख्या में गिरावट आई है।
Read also: मोरेटोरियम के दौरान वोडाफोन आइडिया इक्विटी रूपांतरण का चुनेगी विकल्प
सिर्फ जिओ ही नहीं वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के वायरलेस सब्सक्राइबर्स ग्राहकों की संख्या भी जनवरी में 3.89 लाख घटी है। सरकारी कंपनी बीएसएनएल के ग्राहक संख्या भी 3.77 लाख घटी है। ट्राई के मुताबिक वायरलेस सब्सक्राइबर्स ग्राहकों की संख्या 0.81 प्रतिशत से घटकर 114.52 करोड़ पहुँच गयी है।

