- केरल की विवादित सोशल वर्कर सबरीमाला मंदिर में एंट्री को लेकर चर्चा में आई थी
- एक फोटो पोस्ट की थी जिसे हिंदू धर्म का अपमान माना गया था, हुई थी रेहाना को सजा
केरल में आए दिन विवादित विषयों की वजह से सुर्खियां बटाेरने वाली सोशल वर्कर रेहाना फातिमा फिर चर्चा में है. दरअसल, रेहाना ने अब खुद को टॉपलेस करके बच्चों से अपने ऊपर पेंटिंग बनवाई है. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने रेहाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.पथानामथिट्टा जिले के थिरुवल्ला पुलिस स्टेशन ने फातिमा के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप से यौन सामग्री प्रसारित करना) और बाल अपराध के लिए किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया है. यह मामला एक स्थानीय भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है.फातिमा ने आंखों में संक्रमण होने की वजह से ऐसा किया अपनी पोस्ट में लिखा है.
पुलिस कर रही जांच
पुलिस निरीक्षक ने कहा कि हम यह देख रहे हैं कि वीडियो कैसे और क्यों अपलोड किया गया था? फिलहाल, हम मामले की जांच कर रहे हैं. फातिमा ने इस वीडियो को फेसबुक अकाउंट के माध्यम से अपने यूट्यूब पर अपलोड किया था. साथ ही उन्होंने एक नोट लिखकर ऐसा करने की वजह भी बताई थी. उन्होंने अपने नोट में लिखा कि आंखों में संक्रमण के कारण वह आराम कर रही थी, इस दौरान उनके बच्चों ने उनके शरीर पर पेंटिंग बनाई.
पहले जेल जा चुकी हैं फातिमा
फातिमा ने अक्तूबर 2018 में उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया था. दरअसल, कोर्ट ने सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रार्थना करने की अनुमति दी थी.इससे पहले, फातिमा ने फेसबुक पर एक तस्वीर को पोस्ट करके भी विवाद खड़ा किया था, जिसे कई लोगों ने हिंदू धर्म के अपमान के तौर पर देखा था. इस पोस्ट को लेकर फातिमा को 18 दिन जेल में भी बिताने पड़े थे.

