पश्चिम उत्तर प्रदेश के बड़े हॉस्पिटलों में शुमार आनंद हॉस्पिटल  के मालिक ने किया सुसाइड

मेरठ रीजनपश्चिम उत्तर प्रदेश के बड़े हॉस्पिटलों में शुमार आनंद हॉस्पिटल  के मालिक...

Date:


पश्चिम उत्तर प्रदेश के बड़े हॉस्पिटलों में शुमार आनंद हॉस्पिटल  के मालिक ने किया सुसाइड

मेरठ – पश्चिम उत्तर प्रदेश के बड़े हॉस्पिटलों में शुमार आनंद अस्पताल ,मेरठ  के मालिक ने सिर पर चढ़े कर्ज की वजह से शनिवार को सुसाइड कर लिया. आनंद अस्पताल के मालिक हरिओम आनंद ने अपने फॉर्म हाउस में सल्फास खा ली, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. अस्पताल लाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. गौरतलब है कि आनंद अस्पताल के मालिक पिछले काफी समय से करोड़ों के कर्ज तले दबे थे.

कई लोगों का था कर्ज
डॉक्टर, इंडस्ट्रियलिस्ट, बिजनेसमैन समेत कई ऐसे लोग हैं जिनके करोड़ों रुपए आनंद अस्पताल पर बकाया हैं. लंबे समय से देनदारी ना दे पाने के कारण कर्ज देने वाले उन पर दबाव बना रहे थे. इस दौरान कई बार लोगों ने पुलिस और प्रशासन का भी सहारा लिया, लेकिन कर्ज देने वालों की कोई भी कोशिश कामयाब नहीं हुई. माना जा रहा है कि कर्जे से परेशान हरिओम आनंद परेशान चल रहे थे. इसी के चलते उनकी तबीयत भी खराब थी. पिछले काफी समय से वे अपने मुरलीपुर स्थित फार्म हाउस में रह रहे थे.

पहले भी की थी कोशिश
सूत्रों की माने तो इससे पहले भी उन्होंने कई बार सुसाइड की कोशिश की थी. हालांकि सफल नहीं हो सके, लेकिन शनिवार को उन्होंने सल्फास खा लिया. उनकी तबीयत बिगडऩे पर लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. आनंद अस्पताल का कामकाज हरिओम आनंद की बेटी मानसी देख रही हैं. हरिओम आनंद की मौत के बाद करदाताओं में भी खलबली का माहौल है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...