अंतराष्ट्रीय विमान सेवा पर 15 जुलाई तक जारी रहेगी रोक

बिज़नेसअंतराष्ट्रीय विमान सेवा पर 15 जुलाई तक जारी रहेगी रोक

Date:


अंतराष्ट्रीय विमान सेवा पर 15 जुलाई तक जारी रहेगी रोक

नई दिल्ली: देश और दुनिया भर में जिस हिसाब से कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। उसे देखते हुए भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है कि 15 जुलाई तक सभी इंटरनैशनल हवाई सेवा पर रोक जारी रहेगी।

जारी रहेगी डोमेस्टिक विमान सेवा
इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस दौरान सभी तरह की डोमेस्टिक विमान सेवा जारी रहेगी। देश के अंदर एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए जिस तरह सर्विस चालू है, वह इसी तरह जारी रहेगी।

स्पेशल विमान पर लागू नहीं होंगे आदेश
बता दें कि सरकार ने अपने फैसले में साफ किया है कि इस दौरान डमेस्टिक एयर सर्विस जारी रहेगी। साथ ही यह आदेश कार्गो विमान और DGCA से अप्रूव्ड स्पेशल विमान पर लागू नहीं होंगे।

कोरोना के कारण पूरे देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लागू किया गया था। उससे पहले ही 23 मार्च से इंटरनैशनल फ्लाइट पर रोक लगाई गई। पहले यह एक सप्ताह के लिए 29 मार्च तक था, जिसे बाद में लॉकडाउन के साथ लगातार बढ़ाया जाता रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...