Realme Dizo ने किया टीजर लॉन्च , जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा , यहां जाने क्या होगा खास

टेक्नोलॉजीRealme Dizo ने किया टीजर लॉन्च , जल्द भारतीय बाजार में दस्तक...

Date:


Realme Dizo ने किया टीजर लॉन्च , जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा , यहां जाने क्या होगा खास

Realme के सब-ब्रांड Dizo ने एक टीजर जारी किया है, जिसमे स्मार्टफोन को  देखा जा सकता है। बता दे की टीजर से डिवाइस की लॉन्चिंग, कीमत या फिर स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

एक लीक रिपोर्ट की माने तो  इसमें बड़ी स्क्रीन और फिजिकल बटन दिया जा सकता है। इसके अलावा डुअल सिम स्लॉट, 2G, रियर पैनल कैमरा और 1,830mAh की बैटरी मिल सकती है। Dizo Star 300 को भी भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

Dizo Star 300 का डिजाइन साधारण होगा, छोटी स्क्रीन और एलईडी फ्लैश लाइट दी जाएगी। पावरफुल स्पीकर और 2,500mAh की बैटरी मिल सकती है | इसे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।

Read also: यूरो 2020 के सेमीफाइनल की लाइनअप फाइनल, इन टीमों में होगी भिड़ंत

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने Dizo GoPods D TWS को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था , जिसकी कीमत 1,599 रुपये है। Dizo GoPods D ट्रू वायरलेस ईयरफोन में दमदार साउंड के लिए 10mm के डायनेमिक ड्राइवर है और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 का सपोर्ट मिलेगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related