पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

उत्तराखंडपुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री के रूप में ली...

Date:


पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली है। वह उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। देहरादून में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत और अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।

उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। वह रावत की जगह लेंगे जिन्होंने चार महीने से भी कम के अपने कार्यकाल के बाद प्रदेश में संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था।

इससे पहले धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भागीरथीपुरम में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related