इस दिन होगी Realme 8 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग

टेक्नोलॉजीइस दिन होगी Realme 8 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग

Date:


इस दिन होगी Realme 8 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग

 काफी खबरें सामने आ रही थी की Realme नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही उन्हें बाजार में उतार सकती है। पहले ये कहा गया की Realme अब Narzo 30 सीरीज को बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है। लेकिन अब चर्चा है कि कंपनी Narzo 30 सीरीज नहीं बल्कि Realme 8 सीरीज से पर्दा उठाने वाली है।  

रिपोर्ट की माने तो Realme की नई सीरीज Narzo 30 नहीं, बल्कि Realme 8 होगी। इस सीरीज के तहत कंपनी Realme 8 और Realme 8 Pro को लेकर आएगी। यह सीरीज अगले साल जनवरी 2021 में बाजार में दस्तक देगी। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

आपको बता दें कि Realme 8 कंपनी की Realme 7 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन होगी। जिसे इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया ​था। वहीं इस सीरीज के तहत कंपनी ने हाल ही में Realme 7 5G स्मार्टफोन को यूके में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Octa-Core MediaTek Dimensity 800 प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय कीमत के अनुसार यह 27,400 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। Realme 7 5G स्मार्टफोन बाल्टिक ब्लू कलर ऑप्शन में  उपलब्ध है।

Realme 7 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का है। जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है और एक मैक्रो सेंसर उपलब्ध है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में यूजर्स को 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related