बाइस सौ मेगा हर्टज स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंत्रिमंडल की मंजूरी

बिज़नेसबाइस सौ मेगा हर्टज स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Date:


बाइस सौ मेगा हर्टज स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंत्रिमंडल की मंजूरी

नयी दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 2251.25 मेगा हर्टज स्पेक्ट्रम की नीलामी को आज मंजूरी दे दी ये स्पेक्ट्रम 20 वर्ष के लिए आवंटित किये जायेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई बैठक में इस निर्णय से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बैठक के बाद आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुल 2251.25 मेगा हर्टज स्पेक्ट्रम की नीलामी का निर्णय लिया गया है जिसकी वैधता 20 वर्ष तक रहेगी। उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम का रिजर्व मूल्य 3,92,332.70 करोड़ रूपये रखा गया है।

श्री प्रसाद ने कहा कि इसके लिए इसी महीने आवेदन से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जायेगी और नीलामी आगामी मार्च में शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ये स्पेक्ट्रम 700 , 800, 900, 1800, 2100, 2300 और 2500 मेगा हर्टज फ्रीक्वेंसी बैंड में आवंटित किये जायेंगे। इससे पहले स्पेक्ट्रम की नीलामी का फैसला चार साल पूर्व वर्ष 2016 में लिया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...