सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने ऐलान किया है की वह Instagram के lite वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिसकी जल्द भारत में लॉन्चिंग होगी। Instagram Lite को भारत के एंड्राइड यूजर के लिए लॉन्च किया जाएगा, और उसकी के बाद ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा।
आपको बता दें कि कोई पहला मौका नही है, जब Instagram की तरफ से अपने किसी फीचर को सबसे पहले भारत में टेस्ट किया जा रहा है। इससे पहले Instagram की तरफ से कई अन्य फीचर को ग्लोबल रोलआउट से पहले भारत में लॉन्च किय है। इसमें Instagram Reels, Reels Tab और Live Rooms का नाम आता है। कंपनी के ऐलान के मुताबिक Instagram का lite वर्जन 2MB से कम होगा। मतलब किसी भी यूजर के लिए Instagram को इंस्टॉल करने के लिए बेहद कम इंटरनेट डेटा की जरूरत होगी।
Instagram का नया वर्जन उन यूजर के लिए काफी फायदेमंद होगा, जिनको कम स्पीड इंटरनेट की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही जिन यूजर के पास कम मेमोरी वाले फोन और ज्यादा स्टोरेज साइज वाले ऐप मौजूद है। ऐसे यूजर को Instagram Lite के आने से काफी फायदा होगा।
Instagram का दावा है की नया Lite वर्जन खासतौर पर एंड्राइड यूजर के लिए होगा, जो इंप्रूव्ड स्पीड, परफॉर्मेंस के साथ आएगा Instagram Lite ऐप बंगाली, गुजरात, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु भाषा में उपलब्ध रहेगा।

