रसोई Bytes: इस खास तरीके से बनाएं मिक्स सब्जी, हर किसी को आएगी पसंद

रसोई Bytesरसोई Bytes: इस खास तरीके से बनाएं मिक्स सब्जी, हर किसी को...

Date:


रसोई Bytes: इस खास तरीके से बनाएं मिक्स सब्जी, हर किसी को आएगी पसंद

लाइफस्टाइल डेस्क। Mix Veg Sabji Recipe – मिक्स वेज की सब्जी हर किसी को पसंद आती है, इसीलिए लोग खास मौके पर भी मिक्स सब्जी बनाते है। लेकिन मिक्स वेज का वहीं पुराना स्वाद हर बार अच्छा नहीं लगता, इसका स्वाद अलग हो तो मजा ही आ जाता है। तो फिर बिना देर किया जानते है मिक्स सब्जी को ओर स्वादिष्ट बनाने का तरीका।

मिक्स सब्जी के लिए सामग्री: दो टमाटर कटे हुए, गाजर, मटर, एक शिमला मिर्च, बींस कटे हुए, चीज, काजू, नमक स्वादअनुसार, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक बारीक कटा हुआ, तीन से चार लहसुन कली बारीक कटी हुई, तेजपत्ता, आधा चम्मच जीरा, गरम मसाला, धनिया पाउडर, एक चौथाई कप क्रीम।

Read also: कैसे घर पर बनाये हरी मिर्च का अचार, जाने रेसिपी

मिक्स सब्जी ( Mix Veg Sabji Recipe):

पहले सारी सब्जियों बींस, मटर, शिमला मिर्च और गाजर को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में डालकर हल्का पका लें। फिर पैन में तेल गर्म करें प्याज को सुनहरा होने तक भुने और प्लेट में निकाल कर रख लें। अब इसी पैन में टमाटर, काजू लहसुन और अदरक डालकर थोड़ा सा भूनें और साथ ही प्याज के साथ मिलकर मिक्सी में पीस कर बारीक पेस्ट तैयार कर ले।

अब पैन में तेल गर्म करें जीरा चटकाएं और साथ ही हरी मिर्च और तेजपत्ता भी डालें। अब टमाटर. काजू और प्याज के पेस्ट को तेल में डाले और भूनें, ये तब तक नें जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ दें। जब ऐसा हो जाए तब आप पेस्ट में गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाएं। फिर सारी सब्जियों को मिलाकर भून ले और ढककर पकाएं | जब सारे मसाले सब्जियों के साथ पक जाएं, तब क्रीम डालकर सबको सर्व करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related