रांची टेस्ट: दूसरा दिन जडेजा और बशीर के नाम

फीचर्डरांची टेस्ट: दूसरा दिन जडेजा और बशीर के नाम

Date:

रांची टेस्ट के दूसरे दिन भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने शुरुआत तो शानदार की और इंग्लैंड को ज़्यादा बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने जडेजा की मेहनत पर पानी फेर दिया। ये तो ध्रुव जुरेल और कुलदीप की जोड़ी ने इंग्लैंड की खुशियों में अड़ंगा डाल दिया है वरना एक समय तो मामला बहुत टेढ़ा हो गया था, स्टंप्स के समय भारत ने सात विकेट खो दिए हैं और टीम का स्कोर 219 रन है. जो काम जडेजा ने शुरू किया था वही काम इंग्लैंड के शोएब बशीर ने भी अंजाम दिया और सात में से चार विकेट झटक कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

इंग्लैंड को 353 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में ही झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ दो रन बनाकर एंडरसन का शिकार बने. यशस्वी और गिल ने 82 रनों की साझेदारी की. यहाँ से बशीर के विकटों का सिलसिला शुरू हुआ. बशीर ने पहले गिल को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा, उसके बाद रजत पाटीदार, रविंद्र जडेजा और यशस्वी के विकेट हासिल कर भारत को झटके पर झटके दिए। रजत पाटीदार के खराब प्रदर्शन का दौर जारी रहा, वो आज भी सिर्फ 17 रन ही बना सके. जडेजा भी 12 रन बनाकर चलते बने. यशस्वी जो श्रंखला में एक और शतक की तरफ बढ़ते हुए नज़र आ रहे थे, 73 रनों की पारी खेलकर बशीर की गेंद पर बोल्ड हो गए.

बशीर के बाद हैदराबाद टेस्ट के हीरो हार्टली ने मोर्चा संभाला। पहले तीसरे टेस्ट में शानदार डेब्यू करने वाले सरफ़राज़ को 14 रनों पर चलता किया और फिर अश्विन को भी सिर्फ 1 रन पर पवेलियन वापस भेज दिया। इस समय भारत की पारी सिमटती हुई नज़र आ रही थी लेकिन ध्रुव जुरेल और कुलदीप अड़ गए और बिना जुदा हुए दिन को निकाल दिया. स्टंप्स के समय जुरेल 31 और कुलदीप 17 रनों पर नाबाद थे. इससे पहले जडेजा ने जो रुट और ऑली रॉबिंसन की जोड़ी को तोड़कर इंग्लैंड की टीम को समेटने में ज़्यादा समय नहीं लगाया। ऑली रॉबिंसन ने 58 रनों की एक अच्छी पारी खेली वहीँ जो रुट 122 रनों की पारी खेलकर नाबाद वापस लौटे. टीम इंडिया अभी 134 रन पीछे है। देखना होगा कि तीसरे दिन भारतीय टेलेंडर्स जुरेल के साथ मिलकर कितने और रन जोड़ते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...