Ram Charan ने पत्नी के साथ फोटो शेयर कर फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

एंटरटेनमेंटRam Charan ने पत्नी के साथ फोटो शेयर कर फैंस को दी...

Date:

साउथ इंडस्ट्री के जाने माने सुपरस्टार राम चरण ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. एक्टर राम चरण ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वो अपनी पत्नी के साथ अपने बच्चे का वेलकम करने वाले है. बता दें कि दोनों की शादी को करीब 10 साल हो गए है. वहीं अब जाकर कपल को ये ख़ुशी नसीब हुई है. सोशल मीडिया पर राम चरण ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्सुक है।

साउथ स्टार ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दी बड़ी खुशखबरी:

इस गुड न्यूज को एक्टर राम चरण के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. लिखा है – हनुमान जी की कृपा से हम बताते हुए खुश हैं कि उपासना और राम चरण जल्द ही पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। इस अनाउंसमेंट को कपल के माता –पिता की ओर से किया गया है। 

#image_title

आरआरआर फेम एक्टर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें राम चरण के साथ उनकी वाइफ उपासना नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में कपल अपने फैंस और शुभचिंतकों को शुक्रिया कह रहे हैं। इस पोस्ट में राम चरण ब्लैक आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी वाइफ फ्लोरल ड्रेस में बेहद खुबसूरत दिख रही हैं। कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद अपनी पहली फोटो शेयर की है। जिसमें राम चरण की वाइफ उपासना कामिनेनी बेबी बंप शो करते नजर आ रही हैं। वहीं कपल ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।

#image_title

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...