Instagram Down: क्या आपको भी इंस्टाग्राम में इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

टेक्नोलॉजीInstagram Down: क्या आपको भी इंस्टाग्राम में इन परेशानियों का सामना करना...

Date:

नई दिल्ली। फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटोज और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम बीती रात से ठीक से काम नहीं कर रहा है। गुरुवार रात यूजर्स ने कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम में परेशानी हो रही है। वेबसाइट्स और सर्विसेज की रियल टाइम इन्फॉर्मेशन देने वाले डाउनडिटेक्टर ने इसकी पुष्टी की है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक इंस्टाग्राम गुरुवार रात करीब 10 बजे से डाउन हो गया और इस समय रुकावटों का सामना कर रहा है। डाउनडेक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम आउटेज रिपोर्ट में एप क्रैश के लिए 66 फीसद, जबकि 24 फीसद सर्वर कनेक्शन के लिए और शेष 10 फीसद में लॉग इन करना मुश्किल था। जबकि कुछ उपयोगकर्ता केवल इंस्टाग्राम एप लॉगिन में ही मुश्किल का सामना कर रहे हैं। अन्य लोग इस सेवा का उपयोग बिल्कुल नहीं कर पा रहे। इसके अतिरिक्त, कुछ उपयोगकर्ता स्टोरीज खोलने, सीधे मैसेज प्राप्त करने, भेजने, अपने फीड पर नई पोस्ट लोड करने में परेशानी बता रहे हैं। 

कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत की। इसके साथ हमेशा की तरह यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इंस्टाग्राम को लेकर चर्चा करने लगे। यूजर्स ट्विटर पर एक दूसरे से इंस्टाग्राम डाउन होने की बात कंफर्म कर रहे हैं। इसके साथ ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने ट्विटर पर इंस्टाग्राम को लेकर मजाकिया पोस्ट और मीम्स शेयर किए। वहीं, कंपनी ने ट्वीट कर कहा कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को इंस्टाग्राम में परेशानी हो रही है। इसे जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम किया जा रहा है। 
इंस्टाग्राम में परेशानी आने पर कई यूजर्स ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ करके फिर रीस्टार्ट किया। कुछ ने इंस्टाग्राम को अन-इंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल किया। लेकिन इसके बाद भी उन्हें इंस्टाग्राम चलाने में परेशानी आ रही है। यूजर्स का  कहना है कि फोटो-वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम डाउन है। एप के क्रैश का सामना करना पड़ रहा है। एप के डाउन होने पर इसके फीचर को उपयोग करना मुश्किल हो रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें इंस्टा पर रील बनाने में परेशानी हो रही है। इसके बाद यूजर्स ने ट्विवर पर मीम्स शेयर किए।  बता दें कि कुछ महीनों से इंस्टाग्राम में इस तरह की परेशानी लगातार आ रही है। एक यूजर ने ट्विटर पर कहा कि जब वो इसे खोलने की कोशिश करते हैं तो एप क्रैश हो जाता है और फोन होम स्क्रीन पर वापस चला जाता है। इसलिए वो ट्विटर पर यह देखने आया था कि क्या इंस्टाग्राम एप डाउन है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...