सड़क पर बैठ रोटी खाकर राकेश टिकैत ने जताया विरोध

फीचर्डसड़क पर बैठ रोटी खाकर राकेश टिकैत ने जताया विरोध

Date:


सड़क पर बैठ रोटी खाकर राकेश टिकैत ने जताया विरोध

नई दिल्ली: कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच गतिरोध टूटने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत का कहना है कि ये आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा. उन्‍होंने कहा कि किलेबंदी के बाद यह सरकार ‘रोटीबंदी’ करेगी, इसी के विरोध में राकेश टिकैत ने सड़क पर बैठकर रोटी खाकर प्रदर्शन किया. राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार खाने को तिजोरी में बंद करना चाहती है, इसलिए हम सड़क पर बैठकर खाना खा रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि राकेश टिकैत ने इस विरोध के लिए जो जगह चुनी वहां पुलिस चेतावनी लिखी हुई थी.

नेताओं से मिल रहा है भरपूर समर्थन
किसान आंदोलन को लेकर हजारों किसानों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर मोर्चा संभाले राकेश टिकैत को दूसरी दलों के नेताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है. शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, रालोद के जयंत चौधरी, हरियाणा के कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद जैसे कई लोग राकेश टिकैत से लेकर किसानों के प्रति सपोर्ट जता चुके हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...