सरफराज से राजा ने मांगी विदाई

स्पोर्ट्ससरफराज से राजा ने मांगी विदाई

Date:


सरफराज से राजा ने मांगी विदाई

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सीमित ओवरों के क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए. पूर्व कप्तान सरफराज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में पहले टेस्ट में 12वें खिलाड़ी थे.

फटाफट क्रिकेट में करें फोकस
रमीज ने कहा, मेरे हिसाब से एक बार आप कप्तान रह चुके हैं तो वह ऐसा मानदंड है कि उससे नीचे आकर बेंच पर बैठना मुश्किल है. उन्होंने कहा, मैं सरफराज को सलाह दूंगा कि इसके बारे में सोचें और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दें. सीमित ओवरों के क्रिकेट पर फोकस करें जिसमें वह बहुत अच्छा है. रमीज ने कहा कि एक पूर्व कप्तान और सरफराज जैसा सीनियर क्रिकेटर ड्रिंक्स लेकर मैदान पर जाए, यह पाकिस्तान में अच्छा नहीं माना जाता, हालांकि क्रिकेट में यह नई बात नहीं है.

कुछ भी गलत नहीं

उन्होंने कहा, इसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि जेम्स एंडरसन भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर थे तो ड्रिंक्स लेकर आए थे, लेकिन हमारी क्रिकेट तहजीब में इसे अच्छा नहीं माना जाता और खासकर जब आप पूर्व कप्तान हों.

सुरक्षित माहौल से बाहर हुए लॉरेंस
पाकिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में इंग्लैंड की टीम में शामिल बल्लेबाज डैन लॉरेंस परिवार में निधन के बाद टीम के सुरक्षित माहौल से बाहर निकल गए हैं. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी दी. ईसीबी ने कहा कि लॉरेंस को अभी टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करना है, लेकिन गुरुवार से एजेस बाउल में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए वह टीम चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. बोर्ड ने आगे कहा कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए उनकी जगह किसी और खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की गई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...