सुर्ख़ियों में सुहाना

बॉलीवुडसुर्ख़ियों में सुहाना

Date:


सुर्ख़ियों में सुहाना

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. सुहाना खान का एक पुराना वीडियो भी सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें शाहरुख खान की बेटी फोटोशूट कराती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सुहाना खान का लुक और उनका अंदाज देखने लायक है. सुहाना का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 3 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सुहाना खान के इस वीडियो को लेकर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं, साथ ही वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. ब्लू एंड पिंक प्रिंटेड ड्रेस में सुहाना खान का लुक तो जबरदस्त लग ही रहा है, साथ ही फोटोशूट के दौरान उनके एक्सप्रेशंस भी लाजवाब हैं. यह पहली बार नहीं है जब सुहाना खान ने अपने लुक से इस कदर सुर्खियां बटोरी हों. इससे पहले भी सुहाना खान अपने कई फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में रही हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related