महिमा चौधरी का सुभाष घई पर बड़ा आरोप, प्रोड्यूसर्स को काम न देने के लिए किया था फोन

बॉलीवुडमहिमा चौधरी का सुभाष घई पर बड़ा आरोप, प्रोड्यूसर्स को काम...

Date:


महिमा चौधरी का सुभाष घई पर बड़ा आरोप, प्रोड्यूसर्स को  काम न देने के लिए किया था फोन

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने फिल्ममेकर सुभाष घई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि घई ने उन्हें काफी परेशान किया और कई प्रोड्यूसर्स को उनके साथ काम ना करने के मैसेज भी भेजे। मालूम हो, महिमा चौधरी ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी, जिसके डायरेक्टर सुभाष घई थे।

बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू में महिमा ने बताया, ‘मुझे सुभाष घई ने तंग किया था। वह मुझे अदालत में भी ले गए और चाहते थे कि मैं अपना पहला शो रद्द कर दूं। यह काफी तनावपूर्ण था। उन्होंने सभी निर्माताओं को संदेश दिया कि किसी को भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहिए! अगर आप 1998 या 1999 में छपी ट्रेड गाइड मैगज़ीन उठाकर देखेंगे तो तो एक विज्ञापन था जो उन्होंने दिया था जिसमें कहा गया था कि यदि कोई मेरे साथ काम करना चाहता है, तो उस व्यक्ति को उनसे संपर्क करना होगा। वरना ये अनुबंध का उल्लंघन होगा। हालांकि, ऐसा कोई अनुबंध नहीं था, जिसमें कहा गया था कि मुझे उनकी अनुमति लेनी होगी।’

महिमा चौधरी ने आगे बताया कि उस समय इंडस्ट्री के महज चार स्टार्स ही उनकी मदद के लिए सामने आए थे। इस विषय पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, ‘सलमान खान, संजय दत्त, डेविड धवन और राजकुमार संतोषी वो चार लोग थे जो मेरे साथ खड़े थे। उन्होंने मुझे मजबूत बने रहने के लिए कहा था। डेविड धवन ने मुझसे कहा कहा था कि चिंता मत करो और उन्हें तुम अपने आपको धमकाने मत दो। इन चार लोगों को मुझे किसी का भी फोन नहीं आया।’ महिमा ने इस बात का खुलासा भी किया कि उन्हें साल 1998 में फिल्म ‘सत्या’ मिली थी, लेकिन बाद में उर्मिला को इस फिल्म में लिया गया और उन्हें हटा दिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...