Weather News Update Today: मौसम विभाग का अलर्ट,देश के कई हिस्सों में शुरू होगा बारिश का दौर

मेरठ रीजनWeather News Update Today: मौसम विभाग का अलर्ट,देश के कई हिस्सों में...

Date:

मेरठ। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि देश के कई भागों में बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग की माने तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भाग में हवा के ऊपरी हिस्से में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात से केरल तक अपतटीय ट्रफ लाइन बन चुकी है। अरब सागर के महाराष्ट्र तट पर बने एक दबाव से अब अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

Read also:  Weather Forecast: दक्षिण अरब सागर से चलने वाली हवाएं बदलेगी मौसम का मिजाज, पांच दिन ऐसा रहेगा हाल

आज 27 जून से उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में बारिश की संभावनाओं में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। मौसम विभाग की माने तो आज से एनसीआर में हल्की और पश्चिमी उप्र में छिटपुट बारिश के आसार है। वहीं मप्र के जबलपुर,भोपाल, इंदौर, रीवा शहडोल संभाग के जिलों में बारिश में तेजी आएगी। जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्‍क बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो आज 27 जून से 30 जून के बीच उप्र, मप्र के अलावा छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं​ बिहार में आगामी 28 और 29 जून को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी 28 और 29 जून को पश्चिम बंगाल में भारी भारी बारिश होगी। लद्दाख,जम्मू कश्मीर,  गिलगित, बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद के विभिन्‍न हिस्‍सों में अब 30 जून को भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम राजस्थान में भी 30 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 27 से 30 तारीख के दौरान उत्तराखंड में और 29 से 30 जून के बीच पूर्वी राजस्थान और हिमाचल में बारिश संभव है।

Read also: UP Weather Forecast: पूर्वी यूपी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र,जानिए क्या होगा मौसम का हाल

28 जून से 30 जून के बीच उप्र में भारी बारिश की संभावना है। 29 जून को उत्तराखंड में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...