Mohammed Zubair Arrested: फैक्ट चेकर पत्रकार मोहम्मद जुबैर गिरफ्तार

नेशनलMohammed Zubair Arrested: फैक्ट चेकर पत्रकार मोहम्मद जुबैर गिरफ्तार

Date:

समुदायों में वैमनस्यता और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट AltNews के पत्रकार और वेबसाइट के सह संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने उन्हें किसी और मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वहां उन्हें किसी और मामले में गिरफ्तार कर लिया. 

AltNews के को-फाउंडर प्रतीक सिन्हा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी से पहले अनिवार्य नोटिस नहीं दिया गया. सिन्हा के मुताबिक उन्हें बार बार अनुरोध के बावजूद FIR की कॉपी नहीं दी जा रही है. वहीँ दिल्ली पुलिस कहना है कि ज़ुबैर को इसी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत थे जिनके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि यह मामला स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में दर्ज था. पुलिस अब कल यानि मंगलवार को उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड की अपील करेगी. 

Read also: Shiv Sena Crisis: महाराष्ट्र में सत्ता पलट की क्या हो चुकी है तैयारी?, भाजपा विधायकों को मिले हैं ये निर्देश
 
जानकारी के मुताबिक ट्विटर हैंडल से दिल्ली पुलिस को एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि मोहम्मद जुबैर ने एक धर्म के देवी-देवताओं का जानबूझकर अपमान किया है. शिकायत के मुताबिक इस ट्वीट को लगातार रीट्वीट किया जा रहा है जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है और लगता है कि कोई ग्रुप इस काम में जुटा हुआ है. बता दें AltNews वेबसाइट विश्व की सबसे प्रमुख फैक्ट-चेकिंग वेबसाइटों में से एक है. बताते हैं कि मोहम्मद जुबैर के खिलाफ सबसे हालिया मामला एक महीने पहले उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर में दर्ज किया गया था जिसके लिए आज उन्हें दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related